सीताराम मंडल के खिलाफ अहमदाबाद के पीड़ित ने दर्ज कराया बयान

जामताड़ा : जामताड़ा में साइबर क्राइम को जन्म देने वाले सीताराम मंडल को सजा दिलाने को लेकर जामताड़ा पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. सोमवार को जामताड़ा पुलिस ने अहमदाबाद के एक व्यक्ति जिसके खाते से सीताराम मंडल ने लाखों रुपये ठगी कर ली थी, उसे कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर कोर्ट पहुंची. […]

जामताड़ा : जामताड़ा में साइबर क्राइम को जन्म देने वाले सीताराम मंडल को सजा दिलाने को लेकर जामताड़ा पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. सोमवार को जामताड़ा पुलिस ने अहमदाबाद के एक व्यक्ति जिसके खाते से सीताराम मंडल ने लाखों रुपये ठगी कर ली थी, उसे कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर कोर्ट पहुंची. जामताड़ा पुलिस ने उक्त व्यक्ति का बयान जामताड़ा न्यायालय में दर्ज कराया.

बता दें कि सीताराम मंडल के खिलाफ करमाटांड़ थाना में कांड संख्या 70/16 दर्ज है. जिसमें अहमदाबाद के एक व्यक्ति के खाते से लाखों रुपये की ठगी कर ली थी. सीताराम मंडल करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सिंदरजोरी गांव का रहने वाला है. एसडीपीओ पूज्य प्रकाश व जामताड़ा थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने सीताराम द्वारा ठगी के पीड़ित को अहमदाबाद से जामताड़ा लाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >