पंडाल में महिला से छेड़खानी

दुमका . शनिवार की देर शाम गणेश पूजा पंडाल में आयी एक महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई और दोनों पक्ष ने नगर थाना में एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि वह अपने पति के […]

दुमका . शनिवार की देर शाम गणेश पूजा पंडाल में आयी एक महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई और दोनों पक्ष ने नगर थाना में एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि वह अपने पति के साथ गणेश उत्सव में आयी थी. इसी दौरान मनीष नाम के युवक ने उसके साथ छेड़खानी की. पति ने विरोध किया तो उसने उनके साथ मारपीट की. महिला की शिकायत पर मनीष के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया गया है. वहीं मनीष के आवेदन पर पुलिस ने मुकेश, रवि एवं विवेक नाम के युवक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. मनीष के मुताबिक इनलोगों ने पूजा पंडाल के पीछे ले जाकर देशी पिस्तौल सटाकर उसकी मोबाइल छीन ली तथा मारपीट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >