माइक्रो फाइनांस कंपनी के कर्मी से 10 हजार की लूट

रामगढ़ : थाना क्षेत्र के कुशबाना गांव के बाहर बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक माइक्रो फाइनांस कंपनी के कर्मी से 10 हजार रुपये छीन लिये. जानकारी के अनुसार कर्मी रंजीत कुमार रुपये कलेक्शन करने शुक्रवार को कुशबाना गांव आया हुआ था. शाम को लौटने के दौरान तीन बदमाशों ने गांव के बाहर बहियार के […]

रामगढ़ : थाना क्षेत्र के कुशबाना गांव के बाहर बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक माइक्रो फाइनांस कंपनी के कर्मी से 10 हजार रुपये छीन लिये. जानकारी के अनुसार कर्मी रंजीत कुमार रुपये कलेक्शन करने शुक्रवार को कुशबाना गांव आया हुआ था. शाम को लौटने के दौरान तीन बदमाशों ने गांव के बाहर बहियार के पास 10, 646 रुपये की छिनतई कर ली. रंजीत कुमार महतो ने रामगढ़ थाना में अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >