10 लाख की मांगी रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज

दुमका : पटना के राजहंस ट्रांसपोर्ट नाम की कंपनी के प्रतिनिधि विकास भास्कर ने नगर थाना दुमका में कृषाणु देशपांडे के विरुद्ध रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. विकास के मुताबिक राजहंस ट्रांसपोर्ट कंपनी बिहार राज्य भंडार निगम में परिवहन का कार्य कर रही है. कंपनी द्वारा संतालपरगना के दुमका, पाकुड़ […]

दुमका : पटना के राजहंस ट्रांसपोर्ट नाम की कंपनी के प्रतिनिधि विकास भास्कर ने नगर थाना दुमका में कृषाणु देशपांडे के विरुद्ध रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. विकास के मुताबिक राजहंस ट्रांसपोर्ट कंपनी बिहार राज्य भंडार निगम में परिवहन का कार्य कर रही है.

कंपनी द्वारा संतालपरगना के दुमका, पाकुड़ एवं गोड‍्डा में गेहूं एवं चावल के ट्रांसपोटेशन का कार्य करती है. उनका आरोप है कि 22 अगस्त 2017 को सुबह 10.30 बजे 21 वैगन में 26356 बोरा चावल प्राप्त हुआ, जिसे ट्रकों के माध्यम से सभी जगह भेजा जाना था. जब 15 खाली ट्रक में चावल लोड करवाने के लिए लाया गया, तो कृषाणु वहां पहुंच गये और दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग की. विकास के मुताबिक कृषाणु ने उन्हें व उनके कर्मियों को धमकाया. वह दुमका के बड़ा बांध इलाके का ही रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >