सखी मंडल के सदस्यों में बंटे स्मार्ट फोन

मंत्री लोइस ने कहा, स्मार्ट फाेन से महिलाएं ग्लोबल दुनिया से हमेशा जुड़ी रहेंगी दुमका : सखी मंडल के सदस्यों के बीच एक समारोह में स्मार्ट फोन का वितरण शनिवार को समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी द्वारा किया गया. अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति पूरे देश में आ चुकी है. इसलिए गांव […]

मंत्री लोइस ने कहा, स्मार्ट फाेन से महिलाएं ग्लोबल दुनिया से हमेशा जुड़ी रहेंगी

दुमका : सखी मंडल के सदस्यों के बीच एक समारोह में स्मार्ट फोन का वितरण शनिवार को समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी द्वारा किया गया. अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति पूरे देश में आ चुकी है. इसलिए गांव की महिलाओं को भी डिजिटल होना आवश्यक है. स्मार्ट फोन से सखी मंडल के एक-दूसरे सदस्य को संपर्क करने, हिसाब-किताब रखने और ग्लोबल दुनिया से जुड़े रहने का लाभ मिल पायेगा. उन्होंने कहा: महिलायें खुद को सशक्त व स्वावलंबी बनायें, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.
कहा, अपने घर में शौचालय का प्रयोग करें तथा आसपास के लोगों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करें. जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल ने कहा कि सखी मंडल की बहनों को अब आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है. महिलायें अब पीछे मुड़कर कभी नहीं देखेंगी. वहीं नगर पर्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित व डीडीसी शशि रंजन ने कहा कि स्मार्ट फोन का उपयोग उन्हें डिजिटल इंडिया के दौर में आगे ले जाने का माध्यम बनेगा. इससे पूर्व डीपीएम पंकज कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मंच का संचालन राहुल रंजन ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >