दुमका के जामा में विधायक बादल पत्रलेख के बाॅडीगार्ड के घर चोरी
दुमका : जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाडी में गांव में मध्य रात्रि के बाद एक घर मे भीषण चोरी हो गयी है. गृहस्वामी मुकेश कुमार साह झारखण्ड पुलिस का जवान है. वह विधायक बादल पत्रलेख के बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत है, जबकि उसका भाई नरेश कुमार साह आईटीबीपी का जवान है. घर के दोनों […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
दुमका : जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाडी में गांव में मध्य रात्रि के बाद एक घर मे भीषण चोरी हो गयी है. गृहस्वामी मुकेश कुमार साह झारखण्ड पुलिस का जवान है. वह विधायक बादल पत्रलेख के बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत है, जबकि उसका भाई नरेश कुमार साह आईटीबीपी का जवान है.
घर के दोनों पुरुष सदस्य ड्यूटी की वजह से घर से बाहर थे, घर मे रात के वक्त दोनों की पत्नी और बच्चे थे. चोरों ने एक कमरे के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर घटना को अंजाम दिया. महिलाएं जिस कमरे में सोईं थी, उस दूसरे कमरे को चोरोंने बाहर से बन्द कर दिया था.
चोरों ने लगभग 10 भर सोना, 50 भर चांदी और नगदी की चोरी कर ली है. घटना की जानकारी मिलने पर जामा थाना प्रभारी फगुनी पासवान अहले सुबह पहुंचे. बाद में डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए बुलाया गया. चोरों ने इससे पहले एक और दुकान में चोरी करने की असफल कोशिश की थी. चोरों की संख्या पांच से सात बताई जा रही है.