बार चुनाव में 371 अधिवक्ता नहीं ले सकेंगे भाग!

स्टेट बार काउंसिल ने प्रैक्टिस नहीं करने वालों की सूची संघ को भेजी संघ के अध्यक्ष ने कहा, सूची में प्रैक्टिस करनेेवालों के भी नाम हैं दुमका : झारखंड राज्य बार काउंसिल ने दुमका जिले के 371 वैसे अधिवक्ताओं की सूची जिला अधिवक्ता संघ को उपलब्ध करायी है, जो विधिक व्यवसाय में सक्रिय नहीं में […]

स्टेट बार काउंसिल ने प्रैक्टिस नहीं करने वालों की सूची संघ को भेजी

संघ के अध्यक्ष ने कहा, सूची में प्रैक्टिस करनेेवालों के भी नाम हैं
दुमका : झारखंड राज्य बार काउंसिल ने दुमका जिले के 371 वैसे अधिवक्ताओं की सूची जिला अधिवक्ता संघ को उपलब्ध करायी है, जो विधिक व्यवसाय में सक्रिय नहीं में हैं. ऐसे अधिवक्ता आनेवाले समय में न तो स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में और न ही जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में हिस्सा ले पायेंगे. हालांकि इस सूची में कुछ वैसे अधिवक्ताओं के नाम शामिल कर दिये जाने की बात जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कही है, जो प्रैक्टिस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज प्राप्त पत्र को सार्वजनिक किया गया है. इसके बाद जो भी आपत्ति प्राप्त होगी, उन आपत्तियों को स्टेट बार काउंसिल को पुनर्विचार के लिए भेजा जायेगा.
संभावना है कि इस साल के अंत तक स्टेट बार काउंसिल का चुनाव होगा. इस निमित मतदाता सूची भेजी गयी है. इसके मुताबिक बार काउंसिल ऑफ ऑफ इंडिया सर्टिफिकेट एंड प्लेस ऑफ प्रैक्टिसेस (वैरीफिकेशन) रूल्स 2015 के तहत स्टेट बार काउंसिल ने ऐसे 371 नन प्रैक्टिसिंग अधिवक्ताओं को चिह्नित किया है. वहीं 431 नियमित प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता चिह्नित किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >