छेड़खानी करने पर युवक की पिटाई, पुलिस के हवाले किया

रामगढ़ : थाना क्षेत्र के मयुरनाथ डंगाल बहियार में गाय के चारा के लिए घास काट रही एक लड़की के साथ बाइक सवार युवक ने छेडख़ानी करना शुरू कर दिया. उसके बाद युवक लड़की का पीछा करने लगा. लड़की के हल्ला करने पर ग्रामीण जुटे और उक्त युवक की जमकर धुनाई कर दी. बाद में […]

रामगढ़ : थाना क्षेत्र के मयुरनाथ डंगाल बहियार में गाय के चारा के लिए घास काट रही एक लड़की के साथ बाइक सवार युवक ने छेडख़ानी करना शुरू कर दिया. उसके बाद युवक लड़की का पीछा करने लगा. लड़की के हल्ला करने पर ग्रामीण जुटे और उक्त युवक की जमकर धुनाई कर दी. बाद में परिजन व ग्रामीणों ने आरोपित युवक को बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उक्त युवक ने अपना नाम मुकेश शर्मा सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चिलरा मंडलडीह का रहने वाला बताया.

उक्त लड़की एसपी महिला कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है. मामले में थाना प्रभारी सोनू चौधरी ने बताया कि पीड़िता की ओर से आरोपित के खिलाफ आवेदन दिया गया है. जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.

यूनियन का जिला सम्मेलन आज : दुमका. नेशनल फाउडेरेशन ऑफ टेलेकॉम यूनियन जिला शाखा का जिला सम्मेलन शुक्रवार को अंग्रेसन भवन में आयोजित होगी. इस आशय की जानकारी संगठन के सचिव दिलीप कुमार यादव ने दी. श्री यादव ने बताया कि सम्मेलन में सदस्यों की समस्याओं व उनके निदान पर विचार किया जायेगा. जिसमें केंद्रीय एवं राज्यस्तरीय पदाधिकारी सहित अन्य सदस्य मौजूद होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >