लाइसेंस निलंबित करने की मांग
अनाज के लिए करना पड़ा घंटों इंतजार
रानीश्वर : भुंईकुमड़ा जन वितरण प्रणाली के दुकान से अनाज लेने के लिए आज भी कार्डधारियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा. सोमवार को भी ई पॉस मशीन में नेटवर्क ठीक से काम नहीं करने पर कार्डधारियों के साथ दुकानदार को भी परेशानी झेलनी पड़ी. रविवार को नेटवर्क काम नहीं करने से कार्डधारियों ने हंगामा किया था. भुंईकुमड़ा में मोबाइल फोन का नेटवर्क ही ठीक से काम नहीं करता है. इधर गोविंदपुर गांव के डीलर नदिया नंद पाल को ई पॉश मशीन में नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए भटकना पड़ता है.
दिगुली, आमजोड़ा, गोविंदपुर, श्यामसुंदरपुर गांव के कार्डधारी उनके अधीन है. इन गांवों के लोगों को राशन लेने के लिए गोविंदपुर जाना पड़ता है. गोविंदपुर गांव में नेटवर्क ठीक से काम नहीं करता है. डीलर श्री पाल ने बताया कि यह पंचायत बंगाल के सीमा से सटा हुआ है. यहां नेटवर्क की समस्या है. इस कारण अनाज बंटने में विलंब हुआ.
