मोहब्बत में फरार हुए पांच बच्चों के पिता को पुलिस ने भेजा जेल, महिला बरामद

घटना 30 मार्च की बतायी जा रही है. महिला के पिता, जो पास के ही गांव के निवासी हैं, को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे हैरान रह गये.

तीन बच्चों की मां को बहला कर भगा लिया था प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पांच बच्चों के पिता ने अपने परिवार को ठोकर मारते हुए पड़ोस में रहनेवाली तीन बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर भगा लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. घटना 30 मार्च की बतायी जा रही है. महिला के पिता, जो पास के ही गांव के निवासी हैं, को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे हैरान रह गये. उन्होंने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर चार अप्रैल को शिकारीपाड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का पति रोजगार के सिलसिले में दूसरे शहर में रहता है और इसी का फायदा उठाकर मनार अंसारी ने उनकी बेटी को अपने साथ भगा लिया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और सोनाढाप गांव से महिला को बरामद कर लिया. आरोपी मनार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जायेगा. इस घटना ने समाज में बदलते नैतिक मूल्यों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >