हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था युवक शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल पालू पाल की मौत इलाज के क्रम में सिउड़ी हो गयी. दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर कुशबोना मोड़ के पास एक 407 ने मोपेड सवार को धक्का मार दिया था. जिससे मोपेड सवार जामकांदर निवासी […]

रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था युवक

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल पालू पाल की मौत इलाज के क्रम में सिउड़ी हो गयी. दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर कुशबोना मोड़ के पास एक 407 ने मोपेड सवार को धक्का मार दिया था. जिससे मोपेड सवार जामकांदर निवासी पालू पाल गंभीर रूप से घायल हो गया था. ग्रामीणों की मदद से पुलिस घायल मोपेड सवार को मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भरती कराया था. जहां बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया. परिजनों ने पालू पाल को इलाज के लिए सिउड़ी ले गये. जहां इलाज के क्रम में रविवार देर रात को उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >