ईमानदारी से ड्यूटी निभाने का दिया निर्देश

जायजा उपायुक्त सह श्रावणी मेला प्रशासक ने मंदिर परिसर समेत बाजार का किया निरीक्षण कर्म एवं सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : डीसी बासुकिनाथ : उपायुक्त सह श्रावणी मेला प्रशासक मुकेश कुमार ने शुक्रवार को मंदिर एवं मेला क्षेत्र का जायजा लिया. मंदिर गर्भगृह में कांवरियों के सुलभ जलार्पण व्यवस्था के निरीक्षण के बाद […]

जायजा उपायुक्त सह श्रावणी मेला प्रशासक ने मंदिर परिसर समेत बाजार का किया निरीक्षण

कर्म एवं सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : डीसी
बासुकिनाथ : उपायुक्त सह श्रावणी मेला प्रशासक मुकेश कुमार ने शुक्रवार को मंदिर एवं मेला क्षेत्र का जायजा लिया. मंदिर गर्भगृह में कांवरियों के सुलभ जलार्पण व्यवस्था के निरीक्षण के बाद कांवरियों के कतार का हाल देखा. उन्होंने कहा कि कर्म एवं सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है. मंदिर नियत्रंण कक्ष में लगे सीसीटीवी से मंदिर एवं मेला क्षेत्र के विभिन्न प्वाइंट का अवलोकन किया. ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया. संस्कार मंडप, नागनाथ चौक, पानी टंकी, कांवरिया शेड आदि जगहों का निरीक्षण किया. सूचना शिविर एवं जागरूकता शिविर का भी अवलोकन किया.
निकास द्वार पर एसपी मयूर पटेल एवं मंदिर न्यास समिति सदस्य सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद से आवश्यक मुददों पर विचार विमर्श भी किया. संस्कार मंडप हाथी द्वार पर महिला एवं पुरुष कांवरियों को बारी-बारी से मंदिर परिसर में प्रवेश की व्यवस्था का अवलोकन किया. कर्मियों से कहा सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं. सावन मास में बाबा के समक्ष इमानदारी से ड्यूटी करना ही सबसे बड़ी पूजा है. उपायुक्त ने नगर पंचायत को सख्त हिदायत दिया कि वे अपने अधीनस्थ सड़कों, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय एवं साफ सफाई की व्यवस्था पर पूरा ध्यान दें. उन्होंने कहा कि सफाई अब नहीं तो फिर कब होगी. मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्देश मंदिर प्रभारी सह बीडीओ संजय कुमार दास को दिया.
सफल संचालन से बढ़ेगी राज्य की प्रतिष्ठा
मुख्य प्रशासनिक शिविर में लगे चिकित्सा शिविर में व्यवस्था का निरीक्षण किया. डीसी ने प्रतिनियुक्त डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों से कहा सावन महीने में इस पवित्र अवसर का लाभ उठावें और कांवरियों की सेवा कर उसका मन जीत लें. उन्होंने कहा कि राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ाने का यह बहुत बड़ा अवसर है. शिवगंगा में कम पानी को लेकर उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया. कहा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रतिदिन पाइप लाइन से शिवगंगा में पानी गिरा कर इसके जलस्तर को बढ़ावें. ताकि कांवरियों को शिवगंगा में स्नान की बेहतर सुविधा प्राप्त हो. मौके पर प्रशिक्षु आइएएस सागर कुमार, एसडीओ जयप्रकाश झा, डीएसपी रौशन गुढ़िया, बीडीओ संजय कुमार दास, सीओ विकास कुमार त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >