लंबित कार्यों को जल्द करें पूरा, न हो लापरवाही : बीडीओ

बैठक में मतदाता सूची, एएसडीडी सूची सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गयी.

प्रतिनिधि, जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित विकास भवन में सोमवार को बीडीओ डॉ. विवेक किशोर ने बीएलओ के साथ बैठक कर डीएसई से संबंधित कार्यों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में मतदाता सूची, एएसडीडी सूची सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गयी. बीएलओ से मतदाता गहन पुनरीक्षण के लिए अद्यतन जानकारी ली गयी. मकानों में जाकर मतदाता सूची अपडेट करने व पर्ची साटने के कार्य की प्रगति का आकलन किया गया. बीडीओ ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें. उन्होंने समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने और नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया. बैठक में प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी उमेश शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित कुमार सहित सभी पर्यवेक्षक व बीएलओ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >