आरोपित की तलाश में मुंबई पुलिस पहुंची रामगढ़

चार वर्ष पूर्व मुंबई गया था मुरारी मंडल नाबालिग को हवस का शिकार बना हुआ था फरार रामगढ़ : मुंबई दमन थाना कांड सख्या 86/16 के धारा 376,506 पोस्को एक्ट के आरोपित रामगढ़ थाना क्षेत्र अमड़ापहाड़ी गांव के चंचल मंडल के पुत्र मुरारी मंडल को गिरफ्तार करने मुंबई पुलिस रामगढ पहुंची. मुंबई दमन थाना के […]

चार वर्ष पूर्व मुंबई गया था मुरारी मंडल

नाबालिग को हवस का शिकार बना हुआ था फरार
रामगढ़ : मुंबई दमन थाना कांड सख्या 86/16 के धारा 376,506 पोस्को एक्ट के आरोपित रामगढ़ थाना क्षेत्र अमड़ापहाड़ी गांव के चंचल मंडल के पुत्र मुरारी मंडल को गिरफ्तार करने मुंबई पुलिस रामगढ पहुंची. मुंबई दमन थाना के हेड कॉन्स्टेवल दिनेश जाधव ने बताया कि रामगढ़ अमड़ापहाड़ी गांव के मुरारी मंडल विगत चार साल पूर्व काम की तलाश में मुंबई दमन आया था. दमन शहर की एक नाबालिग लड़की को अपने हवश का शिकार बनाकर फरार हो गया.
साथ ही पीड़िता ने अपने पिता को अपनी आपबीती सुनाई. पीड़िता के पिता द्वारा दमन थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया. वही मुम्बई पुलिस रामगढ़ थाना पहुंकर आरोपी को पकड़ने के लिए रामगढ़ पुलिस के सहयोग से अमड़ापहाड़ी गांव में छापेमारी कि पर आरोपी का पता नही चल पाया. वही आरोपी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुरारी मंडल घर आया ही नहीं हैं. छापेमारी के समय रामगढ़ थाना के एसआई हरेश्वर सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >