मनरेगा योजनाओं में जियो टैगिंग में खराब प्रदर्शन करने के आरोप में स्पष्टीकरण
रामगढ़ : मनरेगा योजना अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन नहीं करने के मामले में बीडीओ राजकिशोर प्रसाद ने अमरपुर, बड़ीरणबहियार, भतोडीया ए, छोटीरणबहियार, कांजवे, लखनपुर, नोखेता, पहाड़पुर तथा सिलठा ए के पंचायत सेवक को शोकॉज किया है. वही 12 पंचायतों के रोजगार सेवक को मनरेगा योजनाओं में जियो टैगिंग में खराब प्रदर्शन करने के मामले में शोकॉज किया है. जिसमें अमड़ापहाड़ी, बड़ीरणबहियार, छोटीरणबहियार, बोडिया, गंगवारा, कोआम,
लखनपुर, भतोडीया बी, महुबनना, पहाड़पुर, लतबैरवा तथा सिलठा बी पंचायत के रोजगार सेवकों को शोकॉज किया है. उन्हें दो दिन के अंदर सौ प्रतिशत जियोटैग करने का निर्देश दिया है. ऐसा नहीं करने पर बरखास्तगी के लिए अनुसाशित प्रपत्र भेजने की बात कही गयी है. वहीं पंचायत सेवकों को एक सप्ताह के अंदर एक सौ प्रतिशत मानव दिवस सृजित नहीं करने पर सेवा पुस्तिका में दर्ज करते हुए उपायुक्त को अवगत कराने की चेतावनी दी गयी.
