झरिया उमेश सिंह की रिपोर्ट
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया-सह-जोरापोखर की एनवीबीडीसीपी टीम द्वारा कई विद्यालयों में मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा आठवीं, नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.
सेमिनार में दी गई मलेरिया की जानकारी
टीम द्वारा विद्यार्थियों को मलेरिया क्या है, यह कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं और बचाव के क्या उपाय हैं, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई. सेमिनार के अंत में बताए गए विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए. सही जवाब देने वाले छह विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पुरस्कृत किया गया.
चासनाला में निकाली गई जागरूकता रैली
इधर विश्व मलेरिया दिवस पर चासनाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया-सह-जोरापोखर के स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों और सहियाओं द्वारा शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया. इस दौरान लोगों को मलेरिया से बचाव के बारे में बताया गया.
ये रहे उपस्थित
मौके पर डॉ. मिहिर कुमार, श्वेता कुमारी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दिलीप कुमार, बरुण कुमार, प्रयोगशाला प्रावैधिकी अवधेश कुमार, आमिर परवेज, तनवीर आलम, सुरेश, सहिया साथी यमुना महतो, बबलू रविदास सहित कई लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: पलामू के लोग सावधान! साइबर ठगों ने डीसी साहब का बनाया फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल
इसे भी पढ़ें: धर्माबांध जलापूर्ति योजना को फिर से शुरू करने की तैयारी, 25 हजार लोगों को मिलेगा पानी
