विश्व मलेरिया दिवस की पूर्व संध्या पर डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में जागरूकता कार्यक्रम

World Malaria Day: आज विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर धनबाद के डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को मलेरिया से बचाव और रोकथाम की जानकारी दी गई. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

झरिया से उमेश सिंह की रिपोर्ट 

World Malaria Day: झारखंड के धनबाद जिले में विश्व मलेरिया दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया-सह-जोरापोखर द्वारा डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. मच्छर जनित बीमारी मलेरिया को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों को मलेरिया के लक्षण, रोकथाम, नियंत्रण और इलाज से संबंधित जानकारी दी गई. 

डॉ. दिलीप कुमार ने बताए बचाव के उपाय

इस अवसर पर मलेरिया विभाग के डॉ. दिलीप कुमार, वरुण कुमार और विद्यालय के सभी शिक्षक के साथ  विद्यालय कर्मचारी मौजूद रहे. डॉ. दिलीप कुमार ने विस्तारपूर्वक मलेरिया बीमारी के बारे में जानकारी दी. 

मलेरिया से बचाव के उपाय

  • घरों के आसपास गड्ढों को मिट्टी से भरवा दें. 
  • कूलर, हौदी या अन्य पानी से भरे बर्तन सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें। कपड़े से रगड़कर साफ करने के बाद ही प्रयोग करें. 
  • शरीर को ढक कर रखें. मच्छर रोधी दवा या क्रीम का इस्तेमाल करें.  कीटनाशक दवा से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें और पूरी बाजू के कपड़े पहनें. 
  • छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें.
  • मलेरिया के अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में घरों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाएं.
  • बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें और रक्त की जांच करवाएं.
  • जांच में मलेरिया पाए जाने पर 14 दिन का पूरा उपचार अवश्य लें.
  • मलेरिया होने पर परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रहकर मच्छरदानी का प्रयोग करें ताकि मच्छर परिवार के दूसरे सदस्यों को न काटे.

कार्यक्रम में बच्चों को मलेरिया के प्रति सजग रहने और आसपास सफाई रखने की शपथ भी दिलाई गई.

इसे भी पढ़ें: पलामू के लोग सावधान! साइबर ठगों ने डीसी साहब का बनाया फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल

इसे भी पढ़ें: धर्माबांध जलापूर्ति योजना को फिर से शुरू करने की तैयारी, 25 हजार लोगों को मिलेगा पानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >