Dhanbad News: दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी को ले महिलाओं ने थाना घेरा

Dhanbad News: चिरकुंडा में दुष्कर्म के आरोपी शेरू खान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को महिलाओं ने थाना घेराव किया.

चिरकुंडा थाना के बाहर हंगामा करतीं महिलाएं.

Dhanbad News: चिरकुंडा में दुष्कर्म के आरोपी शेरू खान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को महिलाओं ने थाना घेराव किया.

Dhanbad News: चिरकुंडा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी शेरू खान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपा दास के नेतृत्व में महिलाओं ने चिरकुंडा थाना का घेराव किया. इस दौरान महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. आरोपी ऑटो चालक शेरू खान ने 50 वर्षीया महिला को घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो होगा आंदोलन

दीपा दास ने कहा कि 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो महिला मोर्चा सड़क पर उतरेगा. प्रदर्शन में चिरकुंडा अध्यक्ष तुलसी विश्वकर्मा, एग्यारकुंड अध्यक्ष अंजली बाउरी, रूमा मुखर्जी, रीना बनर्जी, सुमित्रा देवी, ललिता देवी, शारदा देवी, आशा देवी, सुंदरी देवी, पूजा देवी सहित अन्य शामिल थीं. चिरकुंडा नप के पूर्व अध्यक्ष डबलू बाउरी, अरविंद सिन्हा, दशरथ साव, पवन शर्मा ने भी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. इधर, चिरकुंडा थानेदार रामजी राय ने कहा कि थाना में हंगामा करना गलत है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पीड़िता का मेडिकल व न्यायालय में बयान दर्ज कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >