Dhanbad News : बहियारडीह-जोगीडीह क्षेत्र में अवैध खनन के विरोध में बुधवार की देर शाम को महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया. चिटाही मार्ग को जाम किये जाने की सूचना मिलने पर सोनारडीह पुलिस पहुचीं. महिलाओं ने बताया कि अवैध खनन के कारण यहां के लोगों का जीना मुहाल हो गया है. जमींदोज का खतरा लगातार बढ़ रहा है. सोनारडीह के टंडाबाड़ी की तरह यहां भी यह हाल ना हो जाये. इससे यहां के लोगों में भय समाया हुआ है. बच्चों का जीवन प्रभावित हो रहा है. दो दिन पहले यहां डोजरिंग कर अवैध कोयला जब्त किया गया था, बावजूद अवैध खनन में कोई अंकुश नहीं लगा. आक्रोशित महिलाओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और अवैध खनन को तुरंत बंद कराने की मांग की. बता दें कि यहां की महिलाओं ने एक पखवाड़ा पूर्व अवैध खनन स्थल पहुच कर विरोध किया था. फिर गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय में धरना भी दिया. उसके बाद यहां डोजरिंग की गयी. लेकिन कारोबार में कोई कमी नहीं आयी. महिलाओं ने सोनारडीह पुलिस पर कई आरोप भी लगाये. उसके बाद पुलिस वहां से बैरंग लौट गयी. समाचार लिखे जाने तक मार्ग जाम ही था.
Dhanbad News : अवैध खनन के खिलाफ फिर सड़क पर उतरीं महिलाएं, मार्ग को किया जाम
Dhanbad News : अवैध खनन के खिलाफ फिर सड़क पर उतरीं महिलाएं, मार्ग को किया जाम
