बेलडांगा में सियार का आतंक, आधा दर्जन लोगों को काटकर किया घायल

एमपीएल ओपी क्षेत्र के बेलडांगा गांव में जंगली सियार ने आतंक मचाया है. गुरुवार सुबह शौच और दैनिक कामकाज के लिए निकले लोगों पर अचानक हमला कर करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

एमपीएल ओपी क्षेत्र के बेलडांगा गांव में गुरुवार की अहले सुबह जंगली सियार ने हमला कर करीब आधा दर्जन महिला-पुरुषों को घायल कर दिया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. सभी घायलों का इलाज पांडरा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराया गया.

अचानक लोगों पर बोला हमला

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह गांव के लोग शौच और दैनिक कामकाज के लिए अपने-अपने घरों से बाहर निकले थे. इसी दौरान जंगली सियार ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया. सियार ने कई लोगों को काट लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.

पांच घायलों की हुई पहचान

सियार के हमले में घायल लोगों में गुलाब राय, सदाय बाउरी, माड़ु बाउरी, रूपाली बाउरी और गीता राय समेत अन्य शामिल हैं. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पांडरा मोड़ स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया.

घटना के बाद ग्रामीणों में जंगली सियार को लेकर भय का माहौल है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से गांव के आसपास सियार के आतंक से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरिंदम चक्रवर्ती

अरिंदम चक्रवर्ती बीते 11 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे निरसा क्षेत्र की खबरों की रिपोर्टिंग और संपादकीय समन्वय का दायित्व निभाते हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्रीय घटनाओं पर तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >