Dhanbad News : पिता ने मोबाइल खरीद नहीं दिया, तो बच्चे ने उठाया गलत कदम, लगा ली फांसी

Dhanbad News : पिता ने मोबाइल खरीद नहीं दिया, तो बच्चे ने उठाया गलत कदम, लगा ली फांसी

Dhanbad News : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के बड़की बौआ गांव निवासी गिरधारी साव के 15 वर्षीय पुत्र कृश साव ने शनिवार की दोपहर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर ईस्ट बसुरिया पुलिस पहुंची और शव को पंचनामा कर अपने कब्जे में ले लिया. कृश नवम का छात्र था. पुलिस के अनुसार बच्चे ने अपने पिता से मोबाइल लेने की जिद की थी. लेकिन पिता ने असमर्थता जतायी. उससे खिन्न होकर बेटे ने यह गलत कदम उठाया. मृतक के पिता राशन दुकानदार हैं. उसे और एक बेटा है. इस घटना को लेकर परिजन हतप्रभ हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >