Dhanbad News: झरिया मास्टर प्लान के तहत विस्थापितों का हो पुनर्वास : संयुक्त मोर्चा

Dhanbad News: गोलकडीह में संयुक्त मोर्चा की बैठक में आंदोलन की चेतावनी

पुनर्वास के सवाल पर एकजुटता का प्रदर्शन करते लोग. Dhanbad News: गोलकडीह में संयुक्त मोर्चा की बैठक में आंदोलन की चेतावनी संयुक्त मोर्चा के नेताओं की बैठक रविवार को गोलकडीह तिसरा थाना मोड़ स्थित झामुमो कार्यालय में हुई. इस दौरान संयुक्त मोर्चा नेताओं ने झरिया मास्टर प्लान के तहत विस्थापितों को पुनर्वास देने की मांग की. राधेश्याम वाल्मीकि, योगेश निषाद व सुजीत मंडल ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन एरिया 9 और 10 के लोगों को विस्थापन कर रहा है. लेकिन उसका नियम कानून अपने ढंग से चल रहा है. हम लोगों की मांग है कि जिनका भी विस्थापन किया जाये. झरिया मास्टर प्लान के तहत ही किया जाये. मास्टर प्लान के तहत प्रत्येक विस्थापित होने वाले परिवार को पांच लाख प्रत्येक परिवार या तीन हजार रुपया प्रति माह. रिसेटेलमेंट एमाउंट 50 हजार रुपए दिया जाये. दुकानदार को 25 हजार क्षतिपूर्ति दिया जाये. पांच मुद्दा को लेकर बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव व लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने बीसीसीएल प्रबंधन को अनुशंसा की है. अनुशंसा के आधार पर प्रबंधन को विस्थापन करना होगा, नहीं तो मोर्चा आंदोलन करेगा. मौके पर रवींद्र प्रसाद, पंकज बाल्मीकि, अमीर बाउरी, रवि बाल्मीकि, प्रहलाद पासवान, रवि यादव ,अंकुर बाउरी, ओविन बाउरी के अलावा वार्ड नंबर 46 व 47 के ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >