Dhanbad News: नन्हे खान हत्याकांड नहीं हो सका फैसला, दो आरोपी थे गैर हाजिर

Dhanbad News: 16 मई को फैसले की तारीख निर्धारित

Dhanbad News: धनबाद के जमीन कारोबारी नन्हे खान की हत्या मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार की अदालत में फैसला नहीं हो सका. मंगलवार को फैसले की तिथि निर्धारित थी. मामले के दो आरोपी प्रिंस खान के भाई बंटी खान एवं आयन खान हाजिर नहीं था जबकि गॉडविन खान को चाईबासा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया. वहीं अन्य आरोपी हाजिर थे. बंटी की ओर से अधिवक्ता बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने कोर्ट में आवेदन देकर कहा कि उसकी अनुपस्थिति में फैसला सुना दिया जाये. उभय पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने फैसले की तारीख 16 मई निर्धारित कर दी है. अदालत ने सभी आरोपियों को सदेह हाजिर रहने का आदेश दिया है.

24 नवंबर को दिनदहाड़े हुई थी हत्या

24 नवंबर 2021 केी दोपहर 3:20 बजे दो बाइक पर सवार चार शूटरों ने बुलेट से जा रहे 37 वर्षीय नन्हे खान की गोली मार कर हत्या कर दी थी. नन्हे के भाई अल्ताफ आलम उर्फ रूमी के बयान पर 12 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था. इसमें गोपी खान उर्फ जियाऊर रहमान, गॉडविन खान उर्फ शौकत अली, बंटी खान उर्फ जियाउल हक, प्रिंस खान उर्फ हैदर अली, शम्मी, इरफान मुखिया, हैदर खान, हीरा ड्राइवर, भोमा रजा, डिक्की, अनवर तथा डिम्पी नामजद किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >