Dhanbad News: पांच मोबाइल के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

धनबाद आरपीएफ ने शुक्रवार को प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है

धनबाद.

धनबाद आरपीएफ ने शुक्रवार को प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है. पकड़े गये आरोपी बिहार के पटना जिला के खुशरुपुर निवासी जोगी चौधरी व मुंगेर जिला के प्रय बरियारपुर निवासी नटवर मंडल हैं. आरपीएफ ने दोनों के पास से पांच मोबाइल व 5900 रुपये बरामद किये हैं. जब आरपीएफ ने मोबाइल की जांच कि तो पता चला कि एक मोबाइल कतरास के विक्की भुईयां का है.

पूछताछ में दोनों ने कबूला जुर्म

आरपीएफ ने बताया कि दोनों को पकड़ने के बाद जब पूछताछ किया गया तो बताया कि हम दोनों स्टेशन में सोये हुए व्यक्ति का मोबाइल एवं ट्रेन में चढ़ने उतरने वाले यात्री का मोबाइल चोरी कर लेते हैं. जबकि जोगी चौधरी वर्ष 2024 में जीआरपी कोडरमा द्वारा यात्री सामान चोरी करने के आरोप में जेल जा चुका है. तथा 7 महीना पहले जीआरपी पटना द्वारा यात्री सामान की चोरी करने का आरोप में जेल जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >