Dhanbad News : झरिया अग्रवाल धर्मशाला में बुधवार को मां भीमेश्वरी देवी (मां बेरीवाली) का दो दिवसीय पंचम वार्षिकोत्सव मंगल पाठ कार्यक्रम के साथ बुधवार को शुरू हुआ. सर्वप्रथम पंडित अशोक मिश्रा व पवन चौबे ने पूजा-अर्चना करायी. यजमान के रूप में भागा के कैलाश अग्रवाल सपरिवार बैठे थे. विधिवत पूजा अर्चना के बाद मां भीमेश्वरी देवी सेवक परिवार झरिया के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने सामूहिक रूप से आरती की. इसके बाद कोलकाता से पहुंची कथावाचिका शीतल चांडक व अमित शर्मा ने गणेश वंदना की. पाठ में कुल 201 महिलाएं बैठी थीं. मां बेरीवाली की जय, मां भीमेश्वरी देवी की जयकारा लगा रही थी. मौके पर रामनिवास अग्रवाल, राजकुमार बंसल, रतन अग्रवाल, संजीव काथुरिया, मनोज अग्रवाल, अनिल खरकिया, नीतिन रिटोलिया, अजय तायल, नवीन कटेसरिया, अजय मित्तल, जितेंद्र अग्रवाल, किशन अग्रवाल, अनिल खेमका आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
