Dhanbad News: ट्रक में आग लगने से जला खलासी, मौत

पंडुकी स्थित जगन्नाथ कोक इंडस्ट्री परिसर में खड़े एक ट्रक में मंगलवार की देर रात आग लग जाने से कोनहरा कला (बरकट्ठा-हजारीबाग) निवासी खलासी महेंद्र यादव की मौत हो गयी.

बरवाअड्डा.

पंडुकी स्थित जगन्नाथ कोक इंडस्ट्री परिसर में खड़े एक ट्रक (जेएच 02 बीजी 7647) में मंगलवार की देर रात आग लग जाने से कोनहरा कला (बरकट्ठा-हजारीबाग) निवासी खलासी महेंद्र यादव की मौत हो गयी. इस संबंध में मृतक के साला परमेश्वर यादव ने बुधवार को बरवाअड्डा थाना में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में उन्होंने कहा है कि ट्रक चालक यहां गाड़ी लगाकर अपने घर चला गया था. महेंद्र यादव ट्रक के केबिन में सो रहे थे. इस दौरान ट्रक में अचानक आग लग गयी. इसमें जल जाने के कारण उसके जीजा महेन्द्र यादव की मौत हो गयी. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >