Dhanbad News: युवक से मारपीट कर सोने की चेन व रुपये छीने, कार का शीशा तोड़ा

Dhanbad News: मेमको मोड़ पर आठ लेन पर हुई घटना, बीच सड़क पर कार रोक शराब पी रहे थे आरोपी

Dhanbad News: सरायढेला बैंक कॉलोनी निवासी प्रतीक कुमार ने बुधवार की शाम बरवाअड्डा थाना में आवेदन देकर कार संख्या (जेएच 10 सीटी 3330) पर सवार लोगों के खिलाफ मारपीट कर कार का शीशा तोड़ने, सोने की चेन तथा पॉकेट से नकद 47 सौ रुपये छीनने का आरोप लगाया है. उन्होंने शिकायत में कहा है कि वह अपनी कार संख्या (जेएच 10 सीवाइ 1984) की सर्विसिंग कराकर बरवाअड्डा से न्यू बैंक कालोनी सरायढेला लौट रहे थे. इसी दौरान मेमको मोड़ आठ लेन पर बीच सड़क पर कार संख्या (जेएच 10 सीटी 3330) में सवार पांच-छह युवक सड़क पर शराब पी रहे थे. युवकों से कार साइड करने को कहा और पानी की बोतल लेने दुकान गया था. पानी लेकर निकला, तो कार साइड करने के बजाये उसमें सवार युवकों द्वारा उनकी कार में तोड़फोड़ कर रहे थे. विरोध करने पर सभी युवक गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. गले से दो भर सोने की चेन, पॉकेट से 47 सौ रुपये छीन लिया. स्थानीय लोगों को जुटते देख सभी युवक फरार हो गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

मेमको मोड़ बना शराबियों का अड्डा

मेमको मोड़ शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है. शाम होते ही मनबढू युवक अपनी-अपनी गाडी खड़ी कर सड़क पर ही शराब पीते हैं. इसमें शराब दुकान संचालक भी सहयोग करते हैं. शराबी आये दिन राहगीरों से झगडा करते हैं. इससे महिलाओं व छात्राओं को परेशानी हो रही है. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने पूर्व में शराब दुकान मेमको मोड़ से हटाने के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोगों का कहना है कि मेमको मोड़ पर शराबियों के कारण आसपास की महिलाओं व छात्राओं को आने-जाने में परेशानी होती है. प्रशासन ने इस पर रोक नहीं लगायी, तो कभी बड़ी घटना घट सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >