Dhanbad News: उपेंद्र सिंह हत्याकांड में हो सकता है बड़ा खुलासा !

सरायढेला पुलिस की जांच में आया नया मोड़. रिमांड पर लाया गया विशाल मिश्रा. पत्नी की भूमिका की भी जांच तेज.

धनबाद के चर्चित रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है. मामले की जांच कर रही सरायढेला पुलिस ने हजारीबाग जेल में बंद गिरिडीह जिले के निमियाघाट निवासी विशाल मिश्रा को दो दिनों के रिमांड पर लिया है. पुलिस उसे बुधवार को धनबाद लेकर पहुंची. पुलिस को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में इस हत्याकांड से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं.

सैफी उर्फ मेजर से पूछताछ में खुली नयी कड़ी

सूत्रों के अनुसार, वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान के करीबी सहयोगी सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर से रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी. उसने पुलिस को बताया था कि उपेंद्र सिंह की हत्या की साजिश उसकी पत्नी रुनी सिंह के इशारे पर रची गयी थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा बढ़ाया और विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल शुरू की. इसी क्रम में विशाल मिश्रा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.

एक फरवरी 2023 को हुई थी हत्या

गौरतलब है कि एक फरवरी 2023 को सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित पीके रॉय कॉलेज के समीप अज्ञात अपराधियों ने रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद उपेंद्र सिंह की पत्नी रुनी सिंह ने अपने चचेरे देवर पिंटू सिंह, सिंटू सिंह, कुख्यात अपराधी प्रिंस खान, गोडवीन खान और राजेश चौहान पर हत्या कराने का आरोप लगाया था. हालांकि जांच व न्यायिक प्रक्रिया के दौरान पिंटू सिंह और सिंटू सिंह को अदालत ने बरी कर दिया. जबकि राजेश चौहान के मामले में पुलिस ने अंतिम प्रतिवेदन (एफआरटी) दाखिल किया गया.

विशाल मिश्रा की भूमिका पर पुलिस की नजर

जांच में सामने आया है कि विशाल मिश्रा पहले उपेंद्र सिंह के लिए काम करता था. बाद में उसने उपेंद्र का साथ छोड़कर प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़कर काम करना शुरू कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >