Dhanbad News: टुंडी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा, केस दर्ज, आज भेजा जायेगा जेल.
Dhanbad News:
टुंडी-लोहारबरवा मार्ग प बिरंची मोड़ के पास रविवार को टुंडी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा है. बताया जाता है कि पुलिस ने हीरो पैशन प्रो बाइक से जा रहे युवक को जांच के लिए रोका. लेकिन युवक ने वाहन का कागजात नहीं दिखाया. बाइक में नंबर जेएच 15एबी 2511 नंबर अंकित था. नंबर की जांच करने में पता चला कि बाइक में अंकित नंबर हीरो स्प्लेंडर प्लस का है. शक होने पर पुलिस ने इंजन व चेचिस नंबर की जांच की.इंजन व चेचिस नंबर को मिटा दिया था
पता चला कि इंजन व चेचिस नंबर रगड़कर मिटा दिया गया था. पुलिस ने बाइक को जब्त करते हुए युवक सलीम अंसारी, पिता गफूर अंसारी को हिरासत में ले लिया. थाना में आरोपी ने वाहन का कागजात प्रस्तुत नहीं किया. टुंडी के दुबराजपुर निवासी सलीम अंसारी द्वारा चोरी की बाइक खरीद बिक्री करने की जानकारी पुलिस को मिली थी. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सलीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को उसे जेल भेजा जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
