धनबाद : सिजुआ में भू-धंसान से घर जमींदोज, पांच लोग जमीन में समाये; एक की मौत

धनबाद के सिजुआ में भू-धंसान के कारण एक घर जमीन में समा गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।

इंद्रजीत पासवान की रिपोर्ट

Dhanbad House Collapse: धनबाद के सिजुआ में मंगलवार की अहले सुबह जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर मोड़ में जोरदार आवाज के साथ एक मकान तथा उसमे रहने वाले गृह स्वामी सहित परिवार के पांच सदस्य जमींदोज हो गये. हालांकि जोरदार आवाज तथा चीख पुकार सुनकर आस पास के दर्जनों लोग घटना स्थल पर जमा हो गये और अपनी जान की परवाह किये बगैर जमींदोज परिवार को किसी तरह से बचाकर बाहर निकाल लिये.

घर धंसने से एक बच्चे की मौत, अन्य की हालत चिंताजनक

सभी लोगों को तत्काल इलाज के लिए निकट के अस्पताल भेजवाया गया. जहां सभी की हालात चिंताजनक बनी हुई है. इसमें एक बच्चे की मौत हो गयी. घटना के संबध में बताया जाता है कि सिजुआ 10 नंबर मोड़ निवासी गुडु बहादुर, पत्नी चॉद देवी अपने तीन बच्चों के साथ अपने घर में सोये हुए थे. तभी लगभग 4:30 एक जोरदार आवाज हुई और पुरा घर समेत सभी लोग जमीन में समा हो गये.

इलाके को पहले ही डेंजर जोन घोषित किया गया था

आवाज इतनी जोरदार थी कि पास पड़ोस के लोगों की नींद खुल गयी और सभी लोग अपनी अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल गये. इस दौरान यहां पुरे इलाके में अफरा-तफरी मच गया. भागम भाग की स्थिति उत्पन्न हो गया. बताते चले कि सिजुआ 10 नंबर मोड़, जोगता मोड़ आस पास इलाके को बीसीसीएल डेंजर जोन के रूप में चिंहित कर इलाका खाली करने का सूचना जारी कर चुकी हैं. कतरास धनबाद मुख्य मार्ग को आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम कर दिया है जिससे दोनो तरफ वाहनो की लम्बी कतार लग गयी है.

ये भी पढ़ें: बिजलीघरों में कोयला संकट दूर करने की कवायद तेज, Coal India की लोडिंग पहुंची 305 रैक प्रतिदिन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh prasad srivastava

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >