Dhanbad News : मेसर्स एचटीओपीएल को मिला कोयला परिवहन कार्य के लिए 165.98 करोड़ रुपये का ठेका

निविदा हासिल करने को प्राक्कलन राशि से करीब 26.10% कम की लगायी गयी बोली, बीसीसीएल के कतरास एरिया में करना है कोयला परिवहन, क्रशिंग व संबद्ध कार्य

बीसीसीएल के कतरास एरिया में कोयला परिवहन, क्रशिंग व संबद्ध कार्यों के लिए कोलकाता की कंपनी हिंदुस्तान ट्रेड ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड (एचटीओपीएल) को 185.90 करोड़ का ठेका दिया गया है. 972 दिनों के लिए दिये गये इस कार्य के लिए बीसीसीएल के जीएम (सीएमसी) की ओर से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंशन (एलओए) यानी स्वीकृति पत्र जारी कर दिया गया है. निविदा जेम पोर्टल के माध्यम से दी गयी है. इसकी अंतिम तिथि 23 जुलाई 2024 थी. निविदा में 26.10% की दर से कटौती करते हुए एचटीओपीएल को कार्य सौंपा गया, जबकि कार्य का अनुमानित मूल्य 251.56 करोड़ था. यानी उक्त कार्य को करने के लिए 165.98 करोड़ का बोली लगा एल-वन हुई है. कार्य में कतरास एरिया के कोयला स्रोतों से विभिन्न गंतव्यों तक परिवहन, कोयला क्रशिंग व अन्य सहायक कार्य शामिल है. डीजल की आधार मूल्य 92.51 प्रति लीटर और संबंधित मजदूरी व मूल्य सूचकांक के आधार पर भुगतान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >