Dhanbad News: गोल्फ ग्राउंड में बड़ा हादसा टला, दुकान में घुसा रॉकेट, अफरा-तफरी

दीपावली से पहले धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में रविवार की रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

धनबाद.

दीपावली से पहले धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में रविवार की रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां पटाखा बाजार में एक रॉकेट पटाखा उड़कर एक दुकान में जा घुसा. इससे अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि उस पटाखे से आग नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया. ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा गोल्फ ग्राउंड में पटाखाें की दुकानों के संचालन की अनुमति दी गई है. रविवार की रात एक ग्राहक पटाखे खरीदने के बाद वहीं पर आतिशबाजी करने लगा. इस दौरान छोड़ा गया एक रॉकेट पटाखा सीधे एक दुकान में जा गिरा. इसे देखते ही आसपास के दुकानदारों व ग्राहकों में भगदड़ मच गयी.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस आतिशबाजी करने वाले युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गयी है. पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने अनजाने में रॉकेट छोड़ा था. जिसका रुख दुकान की ओर चला गया. इस घटना के बाद पुलिस ने गोल्फ ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >