Dhanbad News : लंबित कांड के अनुसंधान को लेकर समीक्षा बैठक में बोले एसएसपी-महिला उत्पीड़न से जुड़े अपराध का त्वरित करें निष्पादन

चेन स्नैचिंग, लूट, डकैती, चोरी समेत अन्य संगठित गिरोह में शामिल अपराधियों को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई का निर्देश

एसएसपी एचपी जनार्दनन के नेतृत्व में मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में जिले के सभी थानों में लंबित कांडों को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इसमें जिला के सभी अंचल निरीक्षक, विभिन्न थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी शामिल हुए. बैठक में एसएसपी ने सभी थाना में लंबित कांड का जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. साथ ही साइबर अपराध को लेकर विशेष सतर्कता बरतने व साइबर अपराध से बचाव के लिए जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाने को कहा. हत्या, महिला उत्पीड़न व पॉक्सो से जुड़े लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसएसपी ने सभी मामलों का शीघ्र निबटारा करने का निर्देश दिया. कहा कि ऐसे अपराध से समाज में भय का माहौल उत्पन्न होता है. इन मामलों के त्वरित निष्पादन से जनता का भरोसा पुलिस विभाग पर मजबूत होगा. चेन स्नैचिंग, लूट, डकैती, चोरी समेत अन्य संगठित गिरोह में शामिल अपराधियों को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई करें. बैठक में सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की. समीक्षा बैठक में सिटी एसपी अजीत कुमार समेत डीएसपी, एसडीपीओ, विभिन्न थाना व ओपी के प्रभारी, सभी अंचल निरीक्षक समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

सूचना तंत्र को करें मजबूत :

एसएसपी ने कहा कि संगठित अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाने और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि हर क्षेत्र में सामुदायिक सहयोग बढ़ाने और सूचना तंत्र को मजबूत करने की जरूरत है, ताकि अपराधियों पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाया जा सके.

टीम वर्क के साथ करें काम :

एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे टीम वर्क के साथ काम करें और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभायें. उन्होंने शांति समिति एवं जन सहयोग समिति को अधिक सशक्त बनाने को कहा. स्थानीय जनता से मित्रवत संबंध स्थापित करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >