साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी

साइबर अपराधियों कोपकड़ने के लिए छापेमारी

धनबाद टेक्निकल सेल से निरसा थाना व एमपीएल ओपी क्षेत्र के बेनागड़िया व भागाबांध जंगल में साइबर अपराधियों का मोबाइल लोकेशन मिलने की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी का नेतृत्व निरसा थानेदार मंजीत कुमार कर रहे थे. हालांकि साइबर अपराधियों को इसकी भनक लगने से वे फरार हो चुके थे. साइबर सेल को निरसा के पीठाकियारी, बेनागड़िया व भागाबांध गांव के पास जंगल में कई साइबर अपराधियों के एक्टिव होने का मोबाइल लोकेशन मिला था. इसके बाद निरसा थानेदार मंजीत कुमार एवं एमपीएल ओपी प्रभारी जोगेंद्र कुमार के साथ छापेमारी की गयी. पुलिस ने जंगल से कई पानी के खाली बोतल, आधा दर्जन से अधिक केन बियर, रजनीगंधा तुलसी आदि बरामद किया है. पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी करायी. इस संबंध में निरसा थानेदार मंजीत कुमार ने बताया कि जल्द ही टाइप-ए लोकेशन में मौजूद साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >