राहुल गांधी ने झारखंड को दी 7 गारंटी, बोले- 3200 रुपए में धान खरीदेगी गठब‍ंधन सरकार

Rahul Gandhi in Jharkhand: झारखंड में बाघमारा की धरती से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को खूब खरी-खोटी सुनाई. झारखंड को 7 गारंटी भी दी.

Rahul Gandhi in Jharkhand: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को झारखंड की जनता से वादा किया कि कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 50 फीसदी तक की वृद्धि की जाएगी. वह धनबाद के बाघमारा में INDIA के उम्मीदवारों के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

देश के युवा और महिलाएं हैं दुखी – राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवा और महिलाएं आज दुखी हैं. यह सच्चाई है. उन्होंने कहा कि मोदी जी सिर्फ बड़े-बड़े भाषण करते हैं. करते कुछ नहीं हैं. कहा कि देश में जब महंगाई बढ़ती है, तो सबसे ज्यादा चोट हमारी माताओं-बहनों पर पड़ती है. उन्होंने कहा कि जीएसटी का पूरा ढांचा देश के गरीबों से पैसा लेने का तरीका है.

देश की बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में ओबीसी, दलित, आदिवासी नहीं

राहुल गांधी ने आरक्षण की भी बात की. कहा कि देश में करीब 50 प्रतिशत OBC, 15 प्रतिशत दलित, 8 प्रतिशत आदिवासी और 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हैं. राहुल गांधी ने कहा कि इसके बावजूद देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में OBC, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा.

झारखंड को राहुल गांधी ने दी INDIA की 7 गारंटी

राहुल गांधी ने झारखंड के लिए INDIA की 7 गारंटी की बात की. कहा कि फिर से गठबंधन की सरकार बनी, तो झारखंड में खाद्य सुरक्षा की गारंटी मिलेगी. इसके तहत 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा और हर व्यक्ति को 7 किलो राशन दिया जाएगा.

बाघमारा में राहुल गांधी को सुनने के लिए पहुंची भीड़. फोटो : प्रभात खबर

1932 के खतियान आधारित स्थानीयता नीति की गारंटी

1932 आधारित खतियान की गारंटी भी उन्होंने दी. कहा कि 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीयता नीति बनाई जाएगी. उन्होंने सरना धर्म कोड लागू करने का भी वादा किया.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

महिलाओं के अकाउंट में हर महीने खटाखट गिरेंगे 2,500 रुपए

झारखंड सरकार की सबसे चर्चित योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बारे में राहुल गांधी ने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह खटाखट 2,500 रुपए मिलेंगे.

एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण की गारंटी

उन्होंने सामाजिक न्याय की गारंटी का भी जिक्र किया. कहा कि इसके तहत अनुसूचित जनजाति ( ST) को 28 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. अनुसूचित जाति (SC) को 12 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा.

10 लाख लोगों को नौकरी, 15 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा – राहुल

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा माले गठबंधन की ओर से रोजगार और स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी का भी वादा किया. कहा कि उनकी सरकार 10 लाख लोगों को नौकरी देगी. 15 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ लोगों को मिलेगा.

हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज, हर जिले में मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी

उन्होंने झारखंड की जनता को शिक्षा की गारंटी भी दी. कहा कि इसके तहत झारखंड के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का निर्माण होगा. सभी जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोले जाएंगे.

धान का एमएसपी होगा 3200 रुपए – राहुल गांधी

किसान कल्याण की गारंटी के तहत धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपए कर दिया जाएगा. साथ ही अन्य कृषि उत्पादों की MSP में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी.

Also Read

हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर ऐसे किया स्वागत, जमशेदपुर में समर्थकों ने बजाए ढोल-नगाड़े, देखें Video

अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं मिलेगा, नहीं मिलेगा, नहीं मिलेगा, छतरपुर में गरजे अमित शाह

302 करोड़ के कर्ज में डूबा उम्मीदवार भी लड़ रहा झारखंड विधानसभा का चुनाव, जानें कहां से है प्रत्याशी

Jharkhand Election 2024: बोले चंपाई सोरेन, आदिवासी विरोधी सरकार की विदाई की उलटी गिनती जारी- बस, दो हफ्ते और…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >