महापर्व की तैयारी में बाजारों में उमड़ी भीड़, सब्जियों के दाम में तेजी
धनबाद.
लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा. परंपरा है कि नहाय-खाय के दिन व्रती लौकी-भात और कद्दू की सब्जी खाते हैं. इसे देखते हुए शुक्रवार को धनबाद के सब्जी बाजारों में कद्दू के दाम आसमान छू रहे थे. जहां कुछ दिन पहले तक कद्दू 30 से 40 रुपये किलो बिक रहा था, वहीं शुक्रवार को यह 60 रुपये किलो तक पहुंच गया.सब्जी मंडी में सुबह से ही रही भीड़
सब्जी मंडी में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रही. विक्रेताओं का कहना है कि छठ के पहले दिन नहाय-खाय के कारण हर घर में कद्दू की मांग बढ़ जाती है. मांग अधिक होने से भाव बढ़ गए हैं. हालांकि पर्व को लेकर पर्याप्त मात्रा में लौकी का स्टॉक था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
