Dhanbad: प्रिंस खान गैंग के लिए जुटा रहा था हथियार, पुलिस ने 2 पिस्टल और 33 कारतूस के साथ दबोचा

Dhanbad: धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 पिस्टल और 33 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी गैंग के लिए हथियार जुटाने का काम कर रहा था. मामले की जांच जारी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

धनबाद से प्रतीक पोपट
Dhanbad: धनबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चिरकुंडा थाना क्षेत्र से एक आरोपी को अवैध हथियार और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मो रिजवान सिद्दीकी, उम्र करीब 45 वर्ष, निरसा थाना क्षेत्र के वृंदावनपुर का रहने वाला है और वह प्रिंस खान संगठित आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है. गिरफ्तार अपराधी के बारे में बताया गया कि वह गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के लिए हथियार जुटाता था.

बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था आरोपी

इस संबंध में गुरुवार को धनबाद के ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में अपने एक परिचित के घर में भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोली जमा कर रहा है. सूचना के आधार पर छापेमारी टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जहां से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल, 33 जिंदा कारतूस और हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े बातचीत वाला एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया.

जेल में बंद अफजल अमन के इशारे पर करता था काम

बरामद हथियारों में एक 9 एमएम पिस्टल मैगजीन के साथ और एक 7.65 एमएम देशी पिस्टल मैगजीन सहित शामिल है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जेल में बंद अफजल अमन के इशारे पर हथियार और गोली इकट्ठा की जा रही थी. पुलिस के मुताबिक, आने वाले दिनों में रेलवे टेंडर से जुड़े ठेकेदारों को प्रिंस खान गिरोह के नाम पर डराकर रंगदारी वसूलने की योजना बनाई जा रही थी. इस मामले में चिरकुंडा थाना में आर्म्स एक्ट समेत बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें…

धनबाद: पिता की नौकरी के चक्कर में बेटे ने दी 10 लाख की सुपारी, चेहरा कुचलकर फेंकी लाश

धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >