Dhanbad News: ईस्ट बसुरिया बाजार को खाली करने का नोटिस

Dhanbad News: बीसीसीएल प्रबंधन के आदेश से लोगों में आक्रोश

Dhanbad News: बीसीसीएल ईस्ट बसुरिया कोलियरी प्रबंधन ने ईस्ट बसुरिया बाजार समेत आसपास के आवास खाली कराने का आदेश जारी किया है. इस नोटिस से लोगों हडकंप मच गया है. इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है. इस मामले में ईस्ट बसुरिया कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी एमएल राम ने बताया कि ईस्ट बसुरिया में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में नया आउटसोर्सिंग चालू होने वाला है. इसमें ईस्ट बसुरिया बाजार, शहीद मैदान का कुछ आधा भाग समेत आसपास के लोगों को खाली किये जाने का नोटिस दिया गया है. नये आउटसोर्सिंग परियोजना का विस्तार किया जायेगा.

ग्रामीणों ने बैठक कर जताया विरोध

प्रबंध के नोटिस के विरोध में बौआ कला दक्षिण पंचायत सचिवालय में रविवार को महेश रजक की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में ईस्ट बसुरिया कोलियरी प्रबंधक द्वारा परियोजना विस्तार के लिए 50 परिवारों को आवास खाली करने का नोटिस देने का विरोध किया गया. प्रभावित लोगों ने आंदोलन की रणनीति पर विचार विमर्श किया. बैठक पूर्व सांसद प्रतिनिधि संजीत कुमार सिंह ने कहा ईस्ट बसुरिया 2, 4 नंबर और ईस्ट बसुरिया बाजार क्षेत्र में रह रहे लोग अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी. प्रबंधन से नोटिस वापस लेने की मांग की गयी. बैठक में दीपक निषाद, धनेश्वर ठाकुर, विकास कुमार यादव, धर्मेंद्र यादव, छोटू यादव, पिंकी कुमारी, शोभा देवी, चम्पा राय, शांति देवी, अमित कुमार, रवि दत्ता, आदित्य प्रकाश सिंहा, निताय राय आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >