एसएलसी के बिना एडमिशन लेने से मना करने पर निरसा विधायक हुए नाराज, 30 छात्रों का नामांकन फंसा

Nirsa News: निरसा पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए चुने गये एक छात्र के पास एसएलसी नहीं था. प्रबंधन ने उसका एडमिशन लेने से मना कर दिया. छात्र ने विधायक अरूप चटर्जी से संपर्क किया. विधायक पॉलिटेक्निक में पहुंचे और एडमिशन इंचार्ज से एसएलसी के बगैर एडमिशन लेने को कहा. मना करने पर उन्होंने कॉलेज में ताला जड़ दिया. इसकी वजह से 30 अन्य छात्रों का एडमिशन भी लटक गया है.

Nirsa News: निरसा विधायक अरूप चटर्जी की नाराजगी का खामियाजा निरसा पॉलिटेक्निक में नामांकन के लिए चयनित 30 छात्रों को झेलना पड़ा. थर्ड राउंड की काउंसेलिंग में चयनित 40 छात्रों को सोमवार को अंतिम दिन नामांकन लेना था. सुबह 8 बजे से नामांकन शुरू हुआ. 31 छात्रों का नामांकन बाकी था, तभी एक छात्र का नामांकन स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) के अभाव में फंस गया. चंदनकियारी के रहने वाले इस छात्र का चयन माइनिंग ब्रांच में हुआ है.

एडमिशन इंचार्ज ने नहीं मानी निरसा विधायक की बात

वह 23 अगस्त से शुरू होने वाले जैक बोर्ड की इंटरमीडिएट सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाला है. इसलिए उसने स्कूल से एसएलसी नहीं लिया था. प्रबंधन ने इसके बिना नामांकन लेने से इनकार कर दिया. तब छात्र के अभिभावक ने निरसा विधायक से संपर्क किया. विधायक ने भी पैरवी की, लेकिन संस्थान के एडमिशन इंचार्ज ने स्पष्ट कहा कि एसएलसी के बिना नामांकन नहीं होगा.

विधायक ने रोक दी नामांकन की प्रक्रिया

यह बात विधायक को नागवार गुजरी. वह तुरंत संस्थान पहुंचे और पूरी नामांकन प्रक्रिया रोक दी. नामांकन प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. गुस्से में उन्होंने प्राचार्य समेत सभी शिक्षकों और कर्मियों को बाहर निकालकर पॉलिटेक्निक के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और वहां से चले गये. इस दौरान प्राचार्य गणेश प्रसाद उनसे माफी मांगते रहे और नियम समझाते रहे, लेकिन विधायक नहीं माने. शाम 7 बजे तक ताला नहीं खोला गया था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Nirsa News: शाम तक छात्रों ने किया इंतजार

नामांकन से वंचित छात्र शाम 5 बजे तक पॉलिटेक्निक परिसर में डटे रहे. ताला लगे होने के कारण उनका नामांकन नहीं हो सका. इसके बाद प्रबंधन ने सभी छात्रों से जेसीइसीइबी के नाम आवेदन लिया. इसमें पूरे घटनाक्रम का उल्लेख कर दोबारा नामांकन लेने का आग्रह किया गया. आवेदन जेसीइसीइबी को भेज दिया गया है.

उपायुक्त ने किया हस्तक्षेप

शाम तक ताला नहीं खुला, तो प्रबंधन ने उपायुक्त आदित्य रंजन से संपर्क किया. उपायुक्त ने विधायक से बात कर भरोसा दिलाया कि एसएलसी के अभाव में किसी छात्र का नामांकन नहीं फंसेगा. आश्वासन के बाद विधायक ने चाबी प्राचार्य को भेज दी.

प्रंबधन को थाने बुलाया गया

इस घटना के बाद शाम में पॉलिटेक्निक प्रबंधन को निरसा थाने में बुलाया गया. प्रबंधन से मामले की जानकारी ली गयी. हालांकि, प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है.

चंदनकियारी के छात्र के पास एसएलसी नहीं था. मैंने नामांकन प्रभारी केपी यादव को समय देने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने बद्तमीजी से बात की. विवश होकर मैं संस्थान गया, फिर भी वे अड़े रहे. उपायुक्त के आग्रह पर चाबी प्राचार्य को भेज दिया है. सिर्फ एसएलसी के लिए नामांकन रोकना सही नहीं है. इस मामले को आगे रखूंगा और केपी यादव पर कार्रवाई होनी चाहिए.

अरूप चटर्जी, निरसा विधायक

नामांकन के लिए एसएलसी अनिवार्य है. जेसीइसीइबी का स्पष्ट निर्देश है कि इसके बिना नामांकन नहीं होगा. हमने यह बात विधायक को समझायी और बाद में उपायुक्त व जेसीइसीइबी को जानकारी दी. 30 छात्रों ने नामांकन न होने की शिकायत की है.

गणेश प्रसाद, प्राचार्य निरसा पॉलिटेक्निक

इसे भी पढ़ें

गोड्डा में पुलिस ने एनकाउंटर में सूर्या हांसदा को मार गिराया, देवघर से हुआ था गिरफ्तार

Landslide in Jharkhand: भू-स्खलन से हजारीबाग के बभनबै पहाड़ का एक हिस्सा ढहा

PHOTOS: साहिबगंज में गंगा खतरे के निशान के पार, बाढ़ में घिरी 20 हजार आबादी, सभी स्कूल बंद

Karma Puja 2025: रांची में धूमधाम से मनेगा करम पूजा महोत्सव 2025, शुरू हो गयी तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >