धनबाद में स्कूल से घर लौट रही छात्रा की धारदार हथियार से हत्या, गला काटने से आरोपी भी घायल

झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही छात्रा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है. इसमें आरोपी युवक भी घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बरवाअड्डा (धनबाद): झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पलैयडीह गांव में गांधी स्मारक प्लस टू हाईस्कूल यादवपुर की छात्रा निशा कुमारी (17 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. वारदात के बाद आरोपी विशाल रजवार ने खुद का गला काट लिया. इससे वह घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रेम-प्रसंग और जमीन विवाद में हत्या की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

स्कूल से घर लौटने के दौरान हत्या
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा निशा कुमारी स्कूल के वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान गांव के ही युवक विशाल रजवार ने धारदार हथियार से छात्रा की हत्या कर दी. छात्रा की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद का गला काट लिया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर डीएसपी शंकर कामती व थानेदार सुनील कुमार रवि पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर धनबाद एसपी भी पहुंच गए हैं.

Also Read: दुमका में लाठी-टांगी से वारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति को पुलिस ने भेजा जेल

हत्या का आरोपी अस्पताल में भर्ती
इस वारदात में गंभीर रूप में घायल आरोपी विशाल रजवार को पुलिस ने एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रही है. छात्रा की हत्या को लेकर अभी कई बातें सामने आ रही हैं. प्रेम-प्रसंग व जमीन विवाद में हत्या की बात कही जा रही है. वैसे पुलिस जांच में जुटी है. हर पहलू की जांच की जा रही है.

Also Read: झारखंड के चतरा में ससुरालवालों ने महिला की गला दबाकर ले ली जान, किया आग के हवाले, वारदात के बाद सभी फरार

Also Read: Road Accident In Dhanbad: धनबाद में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो सगी बहनों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >