धनबाद की बेटी का पटना में जलवा, डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी बनीं 'मिसेज ग्लोबल बिहार 2026-27'

Mrs Global Bihar 2026: धनबाद की डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी ने पटना में आयोजित नारी नीति फाउंडेशन की प्रतियोगिता में 'मिसेज ग्लोबल बिहार 2026-27' का खिताब जीता है. पिछले साल रनर-अप रहने के बाद उन्होंने इस बार कड़ी मेहनत से यह ताज हासिल किया.

Mrs Global Bihar 2026, धनबाद, (प्रतीक पोपट) : धनबाद की डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर मिसेज ग्लोबल बिहार 2026-27 का खिताब जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है. यह प्रतियोगिता बिहार की राजधानी पटना में आयोजित की गयी थी. इसका आयोजन नारी नीति फाउंडेशन की ओर से किया गया था. प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों से आयी प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

कई चरणों से गुजरना पड़ा प्रतिभागियों को

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को कई चरणों से होकर गुजरना पड़ा, जिनमें व्यक्तित्व प्रदर्शन, प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक मुद्दों पर विचार जैसे पहलू शामिल थे. इन सभी चरणों में डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जजेस को प्रभावित करते हुए यह सम्मान अपने नाम कर लिया.

Also Read: साहिबगंज में बेखौफ चोर, शोरूम के बाद अब घर में की चोरी, उड़ा ले गये 3 लाख से अधिक की संपत्ति

रनर-अप रही थीं डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, लेकिन तब वह रनर-अप रही थीं. हालांकि इस बार उन्होंने पहले से अधिक तैयारी, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और जीत हासिल करने में सफल रहीं.

जीत हासिल करने के बाद क्या कहा प्रियंका प्रियदर्शनी ने

खिताब जीतने के बाद डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने कहा कि हर सफलता के पीछे परिवार का समर्थन और खुद पर विश्वास बहुत महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि आगे भी वह महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त बनने के लिए प्रेरित करती रहेंगी, ताकि समाज में महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर नई पहचान बना सकें.

Also Read: Saraikela: दशरथ गागराई ने की कोल्हान यूनिवर्सिटी में शिक्षकों के खाली पदों को जल्द भरने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >