Dhanbad News : मायुमं झरिया का हील योर ऑटोइम्यून डिज़ीज़ पर सेमिनार

Dhanbad News : मायुमं झरिया का हील योर ऑटोइम्यून डिज़ीज़ पर सेमिनार

Dhanbad News : मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा हील योर ऑटोइम्यून डिज़ीज़ (थायरॉइड, सोरायसिस व अन्य) विषय पर निःशुल्क सेमिनार व व्यक्तिगत परामर्श सत्र का आयोजन मानबाद झरिया में किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य योग व संतुलित आहार के माध्यम से ऑटोइम्यून बीमारियों से निबटने के प्राकृतिक उपायों की जानकारी प्रदान करना था. आरंभ ऋषिकेश की प्रतिष्ठित योग प्रशिक्षक व न्यूट्रिशनिस्ट वर्षा सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर किया गया. संचालन कार्यक्रम संयोजक मयंक केजरीवाल ने किया. इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा, प्रांतीय सहायक मंत्री राजीव सावंतिया, सनी अग्रवाल, दिनेश शर्मा, हितेन शर्मा, गौतम अग्रवाल, किरण शर्मा, अमर आत्री, जोनी शर्मा, शशि सिंह, विजय शर्मा व महावीर सिंह सहित मंच के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >