Dhanbad News : बाघमारा प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक मुखिया एक्सपोजर विजिट में महाराष्ट्र गये हैं. वहां सभी ने प्रदेश की मॉडल पंचायत हिवरे बाजार का भ्रमण किया और अन्य जानकारी हासिल की. इस दौरान मुखिया पंचायत के विकास सहित सभी बिंदुओं का अध्ययन करेंगे. बताया जाता है कि वहां के मुखिया पोपट राव से बाघमारा के मुखियाओं के दल की मुलाकात हुई. उनसे सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. मुखिया पोपट राव ने पंचायत को मॉडल बनाने की दिशा में किये गये कार्यों एवं उपलब्धियों को विस्तृत रूप से बाघमारा के मुखियाओं को बताया. दौरे के क्रम में सभी ने प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से भेंट कर उनसे भी सामाजिक जानकारी ली. वहां गये मुखियाओं में अंजना देवी, यशोदा देवी, विनोद रजक आदि शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
