Dhanbad News : मैथन सिरामिक लिमिटेड चिरकुंडा प्रबंधन द्वारा नप चिरकुंडा क्षेत्र में नेहरू रोड मोड़ पर खराब पर हाइमास्ट लाइट की मरम्मत शनिवार को चालू करवायी गयी. हाइमास्ट लाइट में 200 वाट के पांच नयी एलइडी लाइट लगवायी गयी, जो काफी दिनों से खराब पड़ी हुई थी. खराब पड़ी हाइमास्ट की मरम्मत के लिए विधायक अरूप चटर्जी ने मैथन सिरामिक प्रबंधन से कहा था. कंपनी के अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जल्द ही कुमारधुबी स्टेशन मोड़ में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करायी जायेगी. बताया कि मैथन, एग्यारकुंड, कुमारधुबी, शिवलीबाड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में कंपनी द्वारा सीएसआर मद से साफ-सफाई, स्कूल भवन का निर्माण, स्कूल में पानी की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सामाजिक कार्य किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
