Dhanbad News : जूनकूदर के होटल से शराब जब्त, संचालक गया जेल

Dhanbad News : जूनकूदर के होटल से शराब जब्त, संचालक गया जेल

Dhanbad News : चिरकुंडा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के जूनकूदर फाटक सब्जी बाजार के समीप आदित्य कुमार के होटल में बुधवार की रात में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान देसी-विदेशी शराब जब्त की गयी और होटल संचालक आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार छापेमारी में तीन बोतल बीयर, चार बोतल विदेशी व आठ बोतल देसी शराब और लगभग 30 लीटर महुआ शराब होटल से बरामद की गयी. मैथन स्थित कार्यालय में एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने पत्रकार वार्ता के दौरान उपरोक्त जानकारी दी. बताया कि इस मामले में जूनकूदर ब्रह्मस्थान निवासी आदित्य कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार आदित्य कुमार को जेल भेज दिया गया है. छापेमारी में थाना प्रभारी रामजी राय, एएसआई सत्येंद्र तिवारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >