DHANBAD NEWS: लायंस क्लब ने जमा नहीं की टेंडर की प्रीमियर राशि, बंद एफसीआइ हॉस्पिटल खुलने की संभावना कम

बंद एफसीआइ हॉस्पिटल को खुलवाने को लेकर लायंस क्लब ने जो प्रयास किया था, वह सफल नहीं हो पाया.

बंद एफसीआइ हॉस्पिटल को खुलवाने को लेकर लायंस क्लब ने जो प्रयास किया था, वह सफल नहीं हो पाया. बंद हास्पिटल भवन के लिए एफसीआई द्वारा जारी टेंडर लायंस क्लब ने भरा था. टेंडर भी लायंस क्लब को आवंटित हो गया, लेकिन निर्धारित राशि 2.5 करोड़ रुपये का प्रीमियम क्लब ने 30 जून अंतिम तिथि को जमा नहीं किया. इस संबंध में एफसीआइ के वित्तीय और प्रशासनिक सलाहकार देवदास अधिकारी ने बताया कि लायंस क्लब ने 30 जून तक प्रीमियम जमा नहीं किया. या तो लायंस क्लब को प्रीमियम जमा करने के लिए और समय सीमा बढ़ायी जायेगी अथवा नया टेंडर होगा, इसके पहले भी प्रीमियम जमा करने के लिए दो दो बार समय सीमा बढ़ायी गयी थी. लेकिन लायंस क्लब प्रीमियम की निर्धारित राशि जमा नहीं कर पाया. पिछले 23 वर्षों से बंद हॉस्पिटल के खोलने का निर्णय एक बार फिर अधर में लटक गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >