Dhanbad News : केशलपुर मुंडा धौड़ा के तीन परिवारों को नदी किनारे दी गयी भूमि

Dhanbad News : केशलपुर मुंडा धौड़ा के तीन परिवारों को नदी किनारे दी गयी भूमि

Dhanbad News : केशलपुर मुंडा धौड़ा बस्ती के पड़ोस में रह रहे तीन परिवारों को रामकनाली कतरी नदी किनारे पुनर्वासित करने के लिए शुक्रवार को पेलोडर लेकर पहुंचे अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान बगल के पंकज विश्वकर्मा के परिवार ने विरोध जताया. उनका कहना था कि हमलोग यहां काफी दिनों से रह रहे हैं. गेट के सामने दूसरे को घर नहीं बनाने देंगे. इस बात पंकज और उसके परिवार के सदस्यों ने विरोध किया. इसी बीच सहायक खान प्रबंधक नागदेव यादव, गोवर्धन महतो मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया. धौड़ा सुपरवाइजर अमित कुमार दुबे ने बताया कि मुंडा धौड़ा के अगल बगल के सारे लोगों को पुनर्वासित कराने बाद केशलपुर कुम्हार बस्ती के लोगों को भी वहां से हटाया जायेगा. सहायक खान प्रबंधक ने बताया कि इसके बाद केशलपुर कुम्हार बस्ती के प्रभावित परिवारों को शीघ्र दूसरी जगह पुनर्वास की व्यवस्था की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >