झारखंड के कवि सम्मेलन में शिरकत किये मशहूर कवि कुमार विश्वास, धनबाद के बारे में क्या बोले

Kumar Vishwas: मशहूर कवि कुमार विश्वास ने धनबाद के कवि सम्मेलन में शिरकत किया. इस दौरान उन्होंने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से कार्यक्रम का समां बांध दिया.

धनबाद, सुमन सिंह : धनबाद के चिटाही स्थित श्री श्री रामराज  मंदिर द्वारा आयोजित श्रीराम महायज्ञ और वार्षिकोत्सव के पांचवे दिन कवि सम्मेलन का आयोजन आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बतौर कवि कुमार विश्वास मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. कवि सम्मेलन से पहले वहां पर मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत कर दीप प्रज्वलित किया गया.

इन कविताओं से बांधा समां

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि धनबाद आकर अच्छा लगा. राममय माहौल देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि देश के सांस्कृतिक धरोहर को बचाना जनप्रतिनिधि का दायित्व है. उन्होंने कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है, मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है, जैसी कविताओं से समां बांधे रखा. इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में बीजेपी की जीत और आम आदमी पार्टी की हार पर चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दुर्योधन कहा.

कार्यक्रम में कौन कौन लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में कुमार विश्वास के अलावा कवि सुदीप भोला, अंनत महेंद्र, कवियत्री प्रीति पांडेय, कुशल कुशलेंद्र ने भी प्रस्तुति दी. कवि सम्मेलन में धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो और पत्नी सावित्री देवी के साथ साथ बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह, जमुआ विधायक डॉ मंजू देवी, बरकट्ठा विधायक अमित यादव भी मौजूद रहे.

Also Read: Telanga Kharia Jayanti: तेलंगा खड़िया के वंशज बेरोजगारी की वजह से कर गये पलायन, विकास की योजनाएं भी ठप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >