dhanbadnews: जेएससीए : इस सत्र से मैचों की संख्या 300 से बढ़कर 525 होगी

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) इस सत्र से अंडर-23 वर्ग में नया टूर्नामेंट शुरू करने जा रहा है. यह टूर्नामेंट बीसीसीआइ के पूर्व सचिव व जेएससीए के अध्यक्ष रह चुके अमिताभ चौधरी के नाम पर खेला जायेगा.

वरीय संवाददाता, धनबाद.

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) इस सत्र से अंडर-23 वर्ग में नया टूर्नामेंट शुरू करने जा रहा है. यह टूर्नामेंट बीसीसीआइ के पूर्व सचिव व जेएससीए के अध्यक्ष रह चुके अमिताभ चौधरी के नाम पर खेला जायेगा. गुरुवार को रांची में हुई जेएससीए टूर्नामेंट कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. कमेटी के चेयरमैन व डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस सत्र से मैचों की संख्या में 75 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. इससे राज्य के खिलाड़ियों को और अधिक अवसर मिलेंगे. पहले 300 मैच खेले जाते थे. अब मैचों की संख्या 525 हो जायेगी. बैठक में उपस्थित जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. टूर्नामेंट नवंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होगा. यह भी निर्णय लिया गया कि पिच कमेटी के सदस्य मैच से पूर्व वेन्यू का निरीक्षण करेंगे. मनोज कुमार ने सभी जिला संघों और मैच अधिकारियों को 2023-24 सत्र के सफल आयोजन में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. बैठक में संयुक्त सचिव पीएन सिंह, मनोज कुमार सिंह, डी उमा राव भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >