छाताबाद भू-धंसान मामले में जयराम महतो की एंट्री, बोले- राज्यपाल को कराएंगे वस्तुस्थिति से अवगत

कतरास के छाताबाद में हुए भू-धंसान के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो ने पीड़ित परिवारों का दर्द समझा. उन्होंने BCCL को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पीड़ितों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा.

रिपोर्ट सुमन सिंह धनबाद 

Chhatabad Land Subsidence Case : कतरास के छाताबाद में हुई भू-धंसान की घटना के बाद अब डुमरी विधायक जयराम महतो की एंट्री हुई है. वह सबसे पहले आउटसोर्सिंग स्थल पर चल रहे छाताबाद के ग्रामीणों के ‘आशियाना बचाओ’ अनिश्चितकालीन धरना में पहुंचे. वहीं से हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा कि अब तक पीड़ित परिवारों को मुआवजा और रहने के लिए आशियाना नहीं मिल पाया है. मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर पीड़ित परिवार अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं.

जयराम महतो ने BCCL को चेताया, दोषियों पर कार्रवाई की मांग 

बीसीसीएल अधिकारी कान में तेल डालकर सोए हुए हैं. अगर भू-धंसान पीड़ितों की बात नहीं सुनी गई, तो जिला मुख्यालय में धरना देने का काम करेंगे. जयराम महतो ने भू-धंसान क्षेत्र का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम महतो ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे लोगों को इस स्थिति की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इलाके में अवैध कोयला खनन किया और जिसके कारण इतनी बड़ी घटना हुई, वे सभी दोषी हैं.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा में तीसरी सोमवारी पर सरना मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पीड़ितों को मुआवजा और पुनर्वास देने की मांग 

वहीं, कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के छाताबाद पहुंचने पर जयराम महतो ने कहा कि यदि सरकार का प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से मिलने पहुंच रहा है, तो बीसीसीएल के सीएमडी और धनबाद उपायुक्त को भी मौके पर मौजूद रहना चाहिए, ताकि पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके. जयराम महतो ने कहा कि उनकी पार्टी पीड़ित ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कहा कि छाताबाद की पूरी वस्तुस्थिति से राज्यपाल को अवगत कराया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास दिलाने की मांग की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- कोल इंडिया में E-7 से E-8 ग्रेड में 100 अधिकारियों को पदोन्नति की सिफारिश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >